Home International दो बसों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, 26 की मौत, कई घायल

दो बसों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, 26 की मौत, कई घायल

0
दो बसों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, 26 की मौत, कई घायल

आईवरी कोस्टः जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार मिला है। पश्चिम अफ्रीका में स्थित आईवरी कोस्ट में शुक्रवार को दो बसों की भीषण टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें 26 लोगों में से 10 की मौत टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी मुताबिक, स्थानीय मीडिया संस्थानों द्वारा घटनास्थल का वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जिसमें 2 वाहनों में टक्कर के बाद आग लगी देखी जा सकती है। हादसे में टक्कर लगने से करीब 16 लोग तो वहीं, टक्कर के बाद बस में आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद परिवहन मंत्रालय की बयान जारी किया गया है। बयान में परिवहन मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अधिक सतर्क रहने की अपील की है। खस्ताहाल सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की दुर्घटनाओं में हर साल एक हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here