Home International रेलवे निर्माण स्थल पर भयंकर हादसा, अचानक जमीन धंसने से 13 श्रमिक लापता

रेलवे निर्माण स्थल पर भयंकर हादसा, अचानक जमीन धंसने से 13 श्रमिक लापता

0
रेलवे निर्माण स्थल पर भयंकर हादसा, अचानक जमीन धंसने से 13 श्रमिक लापता

शेनझेनः किसी देश के विकास के लिए उसका निर्माण होना बहुत जरूरी होता है। सरकार विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट चलाकर देश के लोगों को सुविधाएं देती है परन्तु कई बार इन प्रोजेक्टों के कारण बड़ा हादसा भी हो जाता है। ऐसा ही मामला चीन के शेनझेन शहर से सामने आया है। जहां, रेलवे निर्माण स्थल पर अचानक जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से 13 श्रमिक लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार शेनझेन के बाओआन जिले में शेनझेन-जियांगमेन रेलवे के एक हिस्से के निर्माण स्थल पर बुधवार रात करीब 11 बजे जमीन धंसने की घटना हुई। घटना के बाद तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय मीडिया अनुसार, आस-पास के घरों को खाली करवाया गया और घटनास्थल के पास अस्थायी तौर पर यातायात रोक दिया गया है। वहीं दुर्घटना की जांच की जा रही है। अभी दुर्घटना के असल कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल राहत कर्मी लापता श्रमिकों को ढूंढने में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here