Home National वैन में मृत मिले 2 पुलिसकर्मी, शव पर मिले गोलियों के निशान

वैन में मृत मिले 2 पुलिसकर्मी, शव पर मिले गोलियों के निशान

0
वैन में मृत मिले 2 पुलिसकर्मी, शव पर मिले गोलियों के निशान

जम्मूः कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार सुबह-सुबह दो पुलिसकर्मी के शव मिले। जिनके शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने संदेह जताया कि संभवत: दोनों पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तड़के करीब 6 छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here