Home International India के बाद इस देश ने भी किया TikTok बैन करने का ऐलान

India के बाद इस देश ने भी किया TikTok बैन करने का ऐलान

0
India के बाद इस देश ने भी किया TikTok बैन करने का ऐलान

नई दिल्लीः भारत के बाद अब अमेरिका भी चाइनीज एप TikTok पर बैन लगाने की तैयारी में है। कोर्ट ने टिकटॉक को 19 जनवरी तक अपनी पेरेंट कंपनी बाइटडांस की हिस्सेदारी बेचने के लिए कहा है, नहीं तो ऐप को अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा। यूएस की एक फेडरल कोर्ट ने ऐप की ‘फ्री स्पीच’ वाली अपील को खारिज कर दिया है। तीन जजों की बेंच ने सुनवाई करते बाइटडांस के आरोप को खारिज करते कहा कि अमेरिका का कोई भी कानून किसी भी तरह ‘फ्री स्पीच’ को नहीं रोकता है।

न्यायाधीश डगलस गिन्सबर्ग ने फैसले में लिखा- ‘अमेरिका में फ्री स्पीच की रक्षा करने के लिए पहला संविधान संशोधन मौजूद है। सरकार ने दुश्मन देश से फ्री स्पीच की रक्षा की है। अमेरिका ने विरोधी देश को अमेरिकी लोगों का डेटा इकट्ठा करने से रोका है। भारत सरकार ने जून-2020 में और ब्रिटेन सरकार मार्च-2023 में चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप को बैन कर चुकी है। इसके अलावा पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तान सहित करीब 50 देशों ने भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here