Home National दुनिया ये जीत गई, दिल हार गया… Song पर Reel बना फंदे से झूला युवक

दुनिया ये जीत गई, दिल हार गया… Song पर Reel बना फंदे से झूला युवक

0
दुनिया ये जीत गई, दिल हार गया… Song पर Reel बना फंदे से झूला युवक

झांसीः यहां एक युवक द्वारा अलग तरीके से सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर “दुनिया ये जीत गई दिल हार गया…सॉन्ग पर फंदे की रील बनाकर अपलोड की, फिर उसी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वीडियो में युवक को रोता हुआ भी देखा जा सकता है। जब घरवालों को घटना का पता चला तो उन्होंने घटना वाली जगह पर जाकर युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के चचेरे भाई जयपाल ने बताया कि अजय पाल मोंठ के नंदपुरा गांव का रहने वाला था। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी मां की पहले ही मौत हाे चुकी है। वह घर वालों को कहकर गया था कि बाजार जा रहा है। बाजार न जाकर अजय घर के पीछे खेत में गया और वहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसने बताया कि अजय ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। आसपास के लोगों ने देख लिया और हम लोगों को सूचना दी। तब हम मौके पर पहुंचे। देखा तो अजय पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर लटका था। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मोंठ थाना प्रभारी सरिता ने बताया कि सुसाइड के कारणों के बारे में परिजन अभी कुछ नहीं बता सके। अब तक की जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है। मोंठ सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगामी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here