Home National नई नवेली दुल्हन से हुई हैवानियत, परिजनों ने प्राइवेट पार्ट से कांच के टुकड़े मिलने के लगाये आरोप

नई नवेली दुल्हन से हुई हैवानियत, परिजनों ने प्राइवेट पार्ट से कांच के टुकड़े मिलने के लगाये आरोप

0
नई नवेली दुल्हन से हुई हैवानियत, परिजनों ने प्राइवेट पार्ट से कांच के टुकड़े मिलने के लगाये आरोप

आगराः यहां एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, शादी के 12 दिन बाद ही विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी है, वहीं लड़के वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

जानकारी मुताबिक फिरोजाबाद के पुराना रसूलपुर गली नंबर सात की रहने वाली 28 वर्षीय प्रियंका पुत्री अमर सिंह की शादी 24 नवंबर को ताजनगरी फेस दो के रिटायर्ड सैन्यकर्मचारी राकेश कुमार भिलटिया के पुत्र रोहित से हुई थी। राोहित नोएडा की एक जेनरेटर फैक्ट्री में इंजीनियर है। प्रियंका की बड़ी बहन मंजू ने बताया कि वो पांच बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। शादी में परिवार ने हैसियत से बढ़कर 15 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल जाते ही उससे दहेज में कार और 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

jodi ki file photo

इतना ही नहीं बहन को मायके बात करते समय उस पर नजर रखी जाती थी। 30 नवंबर को बेटी की पैर फेरने की रस्म के लिए पति रोहित साथ लेकर आया और एक घंटे के अंदर वापस ले गया। शनिवार को बेटी की चौथी की रस्म करवाकर मायके लेकर आना था। शुक्रवार रात दस बजे तक मां मुन्नी देवी ने प्रियंका से बात की थी। दो घंटे के बाद 12 बजे रोहित ने फोन करके प्रियंका की तबियत खराब होने की बात बोलकर एसएन मेडिकल कॉलेज बुलाया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर प्रियंका का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला।

मंजू ने बताया कि जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां पर बहन का शव शॉल में लिपटा हुआ था। शरीर पर केवल खून से सना पेटीकोट था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान थे। बहन नग्न अवस्था में थी तो आधी रात को उसके लिए कपडे़ खरीदकर लाए और पहनाए।’ मंजू ने बताया कि अस्पताल में रोहित ने पत्नी के साथ संबंध बनाने के दौरान उसकी तबियत खराब होने की जानकारी दी। बहन का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल के टुकड़े और कपड़ा डाला गया था।

वहीं दूसरी और एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन ये अननैचुरल डेथ दिखाई पड़ रही है। मामले में पति, ससुर, देवर और नंद को नामजद किया गया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here