Home National 150 की स्पीड में ट्रक से टकराई Scorpio, कार काटकर पति-पत्नी को बाहर निकाला

150 की स्पीड में ट्रक से टकराई Scorpio, कार काटकर पति-पत्नी को बाहर निकाला

0
150 की स्पीड में ट्रक से टकराई Scorpio, कार काटकर पति-पत्नी को बाहर निकाला

लखनऊः नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी की स्पीड 150 के आसपास थी। हादसे के बाद घायल पति-पत्नी को कार की बॉडी काटकर निकाला गया। महिला की मौत हो गई है। पति को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक देख परिजन मेदांता अस्पताल ले गए हैं।
घटना तिवारीगंज के पास रविवार सुबह हुई है। पति-पत्नी स्कॉर्पियो से गोरखपुर से वापस लखनऊ लौट रहे थे। बीबीडी पुलिस के मुताबिक रवि प्रताप सिंह (48) पत्नी खुशबू सिंह (45) गोरखपुर जनपद के खजनी हरनी गांव के रहने वाले हैं। CCTV से एक्सीडेंट करने वाले ट्रक की पहचान की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलाकर स्कॉर्पियो को हटाया है।

रवि लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार गंगा अपार्टमेंट में रहते हैं। वह LDA में ठेकेदारी का काम करते हैं। शनिवार रात पत्नी खुशबू के साथ गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सचिव के दौरे की जानकारी मिली तो बीच रास्ते से लखनऊ के लिए लौट आए। रविवार तड़के जब बीबीडी के तिवारीगंज चौराहे के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here