Home National Police constable ने जमकर मचाया बवाल, Mall में कार घुसाने की कोशिश की, देखें वीडियो

Police constable ने जमकर मचाया बवाल, Mall में कार घुसाने की कोशिश की, देखें वीडियो

0
Police constable ने जमकर मचाया बवाल, Mall में कार घुसाने की कोशिश की, देखें वीडियो

भरतपुरः यहां एक एक पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल ने बिजली घर स्थित रिलायंस मॉल के अंदर गाड़ी घुसाने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद मॉल के कर्मचारियों ने इसका वीडियो बना लिया। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कॉन्स्टेबल की गाड़ी को जब्त किया गया।

जानकारी मुताबिक, घटना देर रात करीब 10 बजे की है। राजस्थान के दौसा में तैनात कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह नशे की हालत में अपनी गाड़ी को लेकर रिलायंस मॉल पहुंचा जिसके बाद वह गाड़ी को मॉल के अंदर घुसाने की कोशिश करने लगा। मॉल के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत मथुरा गेट पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन वहां से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। मथुरा गेट पुलिस ने कॉन्स्टेबल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कॉन्स्टेबल की कार को धारा 207 में जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here