Home National Canada मे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, देखे CCTV

Canada मे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, देखे CCTV

0
Canada  मे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, देखे CCTV

नई दिल्ली : कनाडा के एडमोंटन शहर में 20 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंजाब राज्य के हर्षनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा ही कि जिस अपार्टमेंट में हर्षनदीप सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था, उसके बाहर कुछ लोगों में झड़प हो गई। जिसके बाद अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

जिसमे तीन सदस्यीय गिरोह के एक हमलावर हर्षनदीप सिंह को सीढ़ियों से नीचे फेंकते और पीछे से गोली मारते हुए दिख रहा है। वीडियो में एक पुरुष और एक महिला को गलियारे से नीचे जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में किसी शख्स को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। फिर वह ऑफ-कैमरा किसी पर हथियार से कई बार वार करता हुआ दिखाई देता है, जबकि महिला और एक अन्य व्यक्ति पास में खड़े होते हैं। फुटेज के दूसरे भाग में एक व्यक्ति को सीढ़ियों से नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here