Home National CM Fadnavis के शपथ ग्रहण समारोह में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

CM Fadnavis के शपथ ग्रहण समारोह में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0
CM Fadnavis के शपथ ग्रहण समारोह में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई। आजाद मैदान में 5 दिसंबर को आयोजित महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी शामिल हैं। इस बात की जानकारी रविवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

आजाद मैदान थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह भव्य समारोह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने। शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार द्वारा उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का था।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई उद्योग, सिनेमा और राजनीति जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। सुरक्षा के मद्देनजर आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने गेट नंबर दो से बाहर निकल रहे लोगों का फायदा उठाया, जहां से उन्होंने सोने की चेन, मोबाइल फोन और पर्स चुराए। पुलिस अपराध शाखा और स्थानीय थाने की टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here