Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 युवकों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

Punjab News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 युवकों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 युवकों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

लुधियाना। लाडोवाल टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर तुड़ी से भरा ट्रैक्टर पलटने से एक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का आगे वाला एक टायर अचानक निकल गया जिस कारण यह हादसा हो गया। जिसमें तूड़ी से भरी ट्राली के ऊपर बैठे 4 युवक जमीन पर नीचे आ गिरे। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में 2 युवकों ने दम तोड़ दिया।

यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर का आगे वाला टायर अचानक निकल गया। ट्राली लोड होने के कारण, ट्राली के ऊपर बैठे चार युवक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुखविंदर (35) और हेमंत (29) के रूप में हुई है, जबकि घायल सोनू और बिंदर का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर का ड्राइवर अमनदीप फगवाड़ा से लुधियाना के लिए तुड़ी से भरी ट्राली लेकर जा रहा था। टोल प्लाजा पार करने के बाद, लाडोवाल थाना क्षेत्र के पास ट्रैक्टर का टायर निकल गया, जिसके कारण ट्राली पलट गई।

एसएचओ हरप्रीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे ट्राली या किसी अन्य वाहन की छत पर न बैठें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। घायल सोनू और बिंदर के चोट लगी है। जबकि सुखविंदर और हेमंत की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here