बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से बद्दी डिवीजन में घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर को ई-केवाईसी से लिंक करने की प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी रही। रवविार को भी जारी रहा। रविवार को बद्दी डिवीजन में 105 नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। जबकि 14 फीडर मीटर लगे। अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा में बताया कि बद्दी डिवजिन में 51 हजार उपभोक्ता है। यहां पर अभी तक 65 सौ उपभोक्ताओं के मीटर, 700 थ्री फेस मीटर, 105 फीडर मीटर बदल दिए गए है। इसके अलावा 95 डीटी मीटर भी बदले गए है। वहीं मीटर को लिंक करने के कार्य रविवार को भी जारी हहा। मानपुरा उपमंडल में कौंडी, ढेला व दवनी में मीटर लिंक किए गए।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभयिंता दीपक वर्मा ने बताया कि 9 को अक्कांवाली, मलकुमाजरा तथा चुनरी, 10 को बनवीरपुर तथा लोधीमाजरा, 11 दिसम्बर को जटीमाजरा तथा नंदपुर, 12 को बसोला तथा पन्गा, 13 को रोहतांवाला तथा थेड़ा,14 को मानपुरा तथा खरूणी और 15 दिसम्बर को बेलिखोल, टाहलीवाला, सनेढ़ तथा मानकपुर में ई-केवाईसी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक उपरोक्त स्थानों पर पंचायत घर में की जाएगी।