दर्शकों को समझने का प्रयास किया गया। लेकिन भीड़ थी कि मानने को तैयार नहीं हुई। जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अराजक तत्व पिक्चर हॉल में हुड़दंग काट रहे थे। पुलिस ने दर्शकों को समझाया। लेकिन नहीं माने। इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया। स्थिति अब तब स्थिति नियंत्रण में आई। मामला गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती टॉकीज का है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित सरस्वती टॉकीज में पुष्पा 2 लगी हुई है। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। बीते रविवार की शाम 6 से 9 के शो में बड़ी संख्या में दर्शन पहुंच गए। स्थिति यह थी कि दर्शकों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। दर्शकों के हूटिंग से माहौल खराब हो रहा था। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच सरस्वती टॉकीज प्रबंधन भी काफी परेशान रहा। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंगा घाट थाना पुलिस ने अराजक तत्वों को समझने का प्रयास किया। गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया कि पिक्चर हॉल में अराजक तत्व अराजकता फैला रहे थे। जिन्हें पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ ने मानने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद बवाल शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। जिससे भीड़ की तितरू हो गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।Pushpa-2 फिल्म को लेकर भारी हंगामा, हुआ लाठीचार्ज#Entertainment #Trending #War2 #Coolie #PushpaTheWildFire pic.twitter.com/InNquXXGlx
— Encounter India (@Encounter_India) December 9, 2024