Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : 2 मोटरसाइकिल और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

Jalandhar News : 2 मोटरसाइकिल और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

0
Jalandhar News : 2 मोटरसाइकिल और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

जालंधर :   पुलिस ने मोटरसाइकिल और नशीली गोलियों सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान निखिल बग्गा पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी दशमेश नगर और अजय कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी गांव जौहलां थाना पतारा जिला जालंधर के तौर पर हुई है। जानकारी के देते हुए एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह के नेतृत्व में थाना पतारा की पुलिस ने चोरी के 2 मोटरसाइकिलों व 190 नशीली गोलियों समेत 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि नहर पुली तल्हन के नजदीक से पकड़े गए आरोपी निखिल से 90 और अजय से 100 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों चोरी के सप्लैंडर  मोटरसाइकिल पर जाली नंबर  लगाई हुई थी। पुलिस ने आरोपियों पर एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा बी.एन.एस. की धाराओं के तहत एफ.आई.आर नंबर 53 व 54 दर्ज की गई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मामला दर्ज है। जिसमें वह जेल भी जा चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here