फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ट्रैक्टर सवार तरन तारन का निवासी बताया जा रहा है। वहीं इनोवा सवार के बारे में इतनी जानकारी है कि वो शायद एयरपोर्ट से आ रहा था और बेहद तेज रफ्तार में था। जिसके कारण यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शायद इनोवा ड्राइवर की आंख लग गई। जो एयरपोर्ट से किसी को छोड़कर वापस आ रहा था। इनोवा कार सवार चौगावां के नजदीक गांव का है।