Home Mohali Punjab News: स्कूलों में इस सप्ताह से शुरू हो सकती है छुट्टियां

Punjab News: स्कूलों में इस सप्ताह से शुरू हो सकती है छुट्टियां

0
Punjab News: स्कूलों में इस सप्ताह से शुरू हो सकती है छुट्टियां

मोहालीः पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, देशभर के स्कूलों में दिसंबर में शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां दिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएंगी।

हालांकि, सही तारीख मौसम की स्थिति और आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही पता चलेंगी। इसके अलावा छात्रों को क्रिसमस पर भी छुट्टी मिलेगी। बता दें कि बारिश और खराब AQI के कारण देशभर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन कर दिए गए थे।

10 दिसंबर तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश के बाद इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इस बीच इन इलाकों में बर्फबारी के बाद पैदा हुई शीतलहर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ मैदानी इलाकों तक पहुंचेगी। इसके प्रभाव से 10 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट होने से ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here