Home Punjab>Ludhiana Punjab News: चुनावों को लेकर Raja Warring ने Election Committees का किया ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेंदारी, देखें लिस्ट

Punjab News: चुनावों को लेकर Raja Warring ने Election Committees का किया ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेंदारी, देखें लिस्ट

0
Punjab News: चुनावों को लेकर Raja Warring ने Election Committees का किया ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेंदारी, देखें लिस्ट

लुधियानाः पंजाब में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। पंजाब के 4 नगर निगमों और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती मतदान की समाप्ति के बाद शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। आयोग के मुताबिक नगर निकाय चुनावों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं लुधियाना के सासंद और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग नगर समिति चुनावों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने जारी 16 हलको की सूची जारी की है। जिसमें प्रत्येक हलके में 3 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शाहकोट के नगर निगम चुनाव के लिए राणा गुरजीत सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि बीते दिन पंजाब निर्वाचन आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं को बताया कि पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 21 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के फौरन बाद वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि राज्य में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। पंजाब के जिन पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं उनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा का नाम शामिल है।

चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया नौ दिसंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 दिसंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर होगी। उन्होंने बताया कि इन चुनावों में 37.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं जिनमें 17.75 लाख महिलाएं और 204 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here