Breaking News'श्रीराम' नाम से सजा मुकेश अंबानी का घर, देखें वीडियो

‘श्रीराम’ नाम से सजा मुकेश अंबानी का घर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। ऐसे में देश का कोना-कोना राममय दिखाई दे रहा है। देश के प्रमुख बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को भी भगवान राम की थीम पर सजाया गया है। ‘एंटीलिया’पर लाइटिंग के जरिए जय श्री राम और दीपकों की सजावट की गई है। रात में ये देखने में बहुत सुंदर लग रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रिलायंस द्वारा एंटीलिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न स्वरूप इस अन्न सेवा को किया जा रहा है। 

आज रामलला अयोध्या में नए बने मंदिर में विराजित हो जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। वह आज सुबह लगभग 10:30 पर अयोध्या पहुंचेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंदिर के गर्भगृह में दोपहर 12:05 पर शुरू होगा। गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान दोपहर 1 बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की आंखों से पट्टी हटायेंगे। इसके बाद वह रामलला की आंखों में सोने की श्लाका से काजल लगाएंगे। काजल लगाने के बाद पीएम मोदी रामलला को शीशा दिखाएंगे और इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं आम लोग 23 जनवरी से अपने रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले नवनिर्मित राम मंदिर को महल की भांति सजाया गया है। पूरे प्रांगण को फूल-पत्तियों से सजाया गया है। इसके साथ ही लाइटों के उजाले से मंदिर बेहद ही भव्य और मनमोहक दिख रहा है। बता दें कि मंदिर के गर्भगृह में केवल रामलला की ही मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। वहीं भगवान राम के साथ लक्ष्मण, माता जानकी, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी का मंदिर प्रथम तल पर होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...