Home Himachal 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 2 घायल

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 2 घायल

0
200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 2 घायल

मंडीः लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे व पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फबारी के चलते हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ताजा मामला सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्हणी के समीप सामने आया है। एक कार के गहरी खाई में लुढ़कने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि अन्य 2 सवार घायल हो गए हैं। दोनों घायल क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, मंगलवार देर रात करीब ग्राम पंचायत भाटकी धार के गांव नंदेहल पंदेहल के 3 युवक मंडी से अपने गंतव्य की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार माता सोलह सुरगनी मंदिर के पास पहुंची तो सड़क पर 2 दिन पूर्व हुई बर्फबारी में अचानक स्किड हो गई और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के दौरान कार सवार एक युवक को कम चोटें आने पर उसने फोन कर बताया कि उनकी कार गिर गई है और वह अंधेेरे में फंस गए हैं।

घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटना में रोहित कुमार (18) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव नंदेहल ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि हादसे में कौल सिंह (31) पुत्र दुर्गा सिंह, टोपेश्वर (29) पुत्र देशावर सिंह निवासी गांव नंदेहल घायल हुए हैं।

एसपी मंडी शाक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here