Home Mohali Punjab News: बड़ी खबर, AAP Party प्रधान Aman Arora ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Punjab News: बड़ी खबर, AAP Party प्रधान Aman Arora ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

0
Punjab News: बड़ी खबर, AAP Party प्रधान Aman Arora ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पांच नगर निगम व 44 नगर परिषदों की 977 वार्डों पर ये चुनाव होना है, जिसमें से आप ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पटियाला और लुधियाना नगर निगम भी उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम तक बाकी उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

टिकट के लिए पार्टी के पास कुल 5 हजार आवेदन आए थे, जिसमें से ये उम्मीदवार फाइनल किए गए हैं। हर सीट पर 10 से 15 आवेदन आए थे। आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि ये चुनाव आप को शहरों में पकड़ मजबूत करने का काम करेगा। जिस तरह से पंचायत और विधानसभा उप चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन रहा है, उसी तरह इसमें भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here