Home National भड़की हिंसा : तोड़फोड़ और आगजनी से मचा हड़कंप

भड़की हिंसा : तोड़फोड़ और आगजनी से मचा हड़कंप

0
भड़की हिंसा : तोड़फोड़ और आगजनी से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र : परभणी में अचानक से एक हिंसा भड़क गई है। गुस्साए लोगों ने इलाके में भयंकर तोड़फोड़ की है। कई जगहों को आग के हवाले कर दिया गया है। खबरों की मानें तो संविधान के अपमान पर शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। परभणी में बुधवार को अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के विरोध में बुलाए गए बंद में हिंसा भड़क गई है। परभणी के कई इलाकों में दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कुछ इलाकों में लाठीचार्ज भी किया गया। परभणी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोपन दत्ताराव पवार (45) ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है संविधान की प्रति तोड़ने के खिलाफ लोगों ने बुधवार को परभणी बंद बुलाया था। इस दौरान आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। बंद के दौरान हिंसा भड़क गई और लोगों ने तोड़फोड़-आगजनी शुरू कर दी। कई रिहायशी इमारतों पर भी पत्थरबाजी की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here