Home Punjab>Bathinda Punjab News : ASI को रिश्वत लेते किया काबू, देखें वीडियो

Punjab News : ASI को रिश्वत लेते किया काबू, देखें वीडियो

0
Punjab News : ASI को रिश्वत लेते किया काबू, देखें वीडियो

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बठिंडा के एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रघबीर सिंह के तौर पर हुई है। थाना तलवंडी साबो में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर रघबीर सिंह ने पुलिस केस में पक्ष सही करने के लिए रुपए मांगे थे।

विजिलेंस ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी को तलवंडी साबो ब्लॉक के गांव सिंगो निवासी सुखप्रीत सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था।

जिसके बाद शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here