Home International सरकारी मंत्रालय में हुआ बम ब्लास्ट, मंत्री सहित कई लोगों की मौत

सरकारी मंत्रालय में हुआ बम ब्लास्ट, मंत्री सहित कई लोगों की मौत

0
सरकारी मंत्रालय में हुआ बम ब्लास्ट, मंत्री सहित कई लोगों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम धमाके की घटना सामने आई है। इस घटना में तालिबान सरकार में शरणार्थी मामलों के मंत्री की मौत हो गई। यह जानकारी गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने दी है। बताया जा रहा है कि खलील रहमान हक्कानी और उनके 3 बॉडीगार्ड्स समेत 12 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक समूह की मेज़बानी कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंत्रालय के अंदर हुआ।

राजधानी काबुल में मंत्रालय के परिसर में यह विस्फोट कैसे हुआ और किन लोगों ने अंजाम दिया इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक मिले इनपुट्स के आधार पर इसे एक आत्मघाती हमला माना जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके में आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
हक्कानी ऐेसे शीर्षस्थ पदाधिकारी थे जिनकी अफगानिस्तान की सत्ता पर तीन साल पहले तालिबान द्वारा कब्जा किये जाने के बाद हुए बम धमाकों में मौत हुई है। धमाके की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। खलील रहमान हक्कानी की मौत तालिबान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हक्कानी इस संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा थे। विस्फोट के बाद मंत्रालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।धमाके की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके में आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। तालिबान सरकार ने इस हमले की निंदा की है और कहा है कि इस हमले का मकसद उनके नेतृत्व को अस्थिर करना था। तालिबान ने इस हमले के पीछे किसी खास समूह या संगठन का नाम नहीं लिया है। इस घटना के बाद तालिबान ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे हमलों को रोकने के लिए कई कदम उठाने की बात कही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here