Home Punjab>Amritsar Punjab news: सब्जी से भरी महिंद्रा पिकअप पलटी, देखें वीडियो

Punjab news: सब्जी से भरी महिंद्रा पिकअप पलटी, देखें वीडियो

0
Punjab news: सब्जी से भरी महिंद्रा पिकअप पलटी, देखें वीडियो

अमृतसरः यहां टायर फटने से महिंद्रा गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। हादसा अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के औजला के पास हुआ बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी मुताबिक, मुकेश कुमार अमृतसर से अपनी महिंद्रा पिकअप पर सब्जी भरकर जम्मू जा रहा था। तभी अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के औजला के पास मुकेश की गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी का टायर डिवाइडर पर चढ़ने के चलते गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी खोलने में कामयाब रहा, जिससे उनकी जान बच गई। इस दौरान और कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here