Home Himachal राशन से भरे टैम्पो में लगी भयानक आग, सड़क किनारे लगे पेड़ भी चपेट में आए

राशन से भरे टैम्पो में लगी भयानक आग, सड़क किनारे लगे पेड़ भी चपेट में आए

0
राशन से भरे टैम्पो में लगी भयानक आग, सड़क किनारे लगे पेड़ भी चपेट में आए

रोहड़ूः यहां एक भयानक हादसा होते-होते टलने का मामला सामने आया है।कोटखाई उपमंडल के थरोला पंचायत में बाजोहा घाट के पास गुम्मा गोदाम से सिविल सप्लाई का राशन लेकर स्थानीय डिपो जा रहे एक प्रेम सिंह के टैम्पो में पडारा के पास अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग वाहन के एयर फिल्टर में खराबी के चलते लगी है।

आग की लपटों ने गाड़ी को कुछ ही मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं आग की लपटें सड़क किनारे स्थित सेब के बगीचे तक फैलने लगीं, जहां दर्जनों पौधे आग से झुलस गए। स्थिति को भांपते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश की।

लोगों ने तत्परता से बगीचे को किसी बड़े नुक्सान से बचा लिया गया। हालांकि इस हादसे में टैम्पो और उसमें रखा राशन पूरी तरह जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी अंकुश ठाकुर ने कहा घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक व मालिक प्रेम सिंह जो घुंडा- हिमरी के निवासी हैं, से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here