Home Punjab>Amritsar Punjab News: विवादों में घिरा BJP जिला प्रधान, 10 लाख में टिकट देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: विवादों में घिरा BJP जिला प्रधान, 10 लाख में टिकट देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: विवादों में घिरा BJP जिला प्रधान, 10 लाख में टिकट देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः नगर निगम चुनावों को लेकर टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं में रोष पाया जा रहा है। जहां नेता पार्टी के सीनियर नेताओं पर टिकट को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे है, वहीं पार्टी के जिला प्रधान पर पैसे देकर टिकट देने के आरोप लगाए गए है। दअसल, एक कैंडिडेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके निकाय चुनावों में पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगया है। उक्त कैंडिडेट ने यह आरोप बीजेपी के जिला प्रधान पर लगाया है।

एक कैंडिडेट ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आप बीती सुनाई और दूसरे ने टिकट भी वापस कर दी। सोशल मीडिया पर चेटिंग वायरल हाे रही है। सरेआम प्रधान को निकम्मा कहा जा रहा है। बीजेपी के सोशल मीडिया ग्रुप में वार्ड नंबर 33 से हरजिंदर सिंह राजा की ओर से सीट वापस देने की बात हो रही है। वर्कर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी के जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू उनसे 10 लाख रुपए मांग रहा है जिसके बाद उन्होंने टिकट वापस दे दी है।

उन्होंने कहा कि इलाके का ही एक जिम्मेदार पार्टी वर्कर दो साल से उन्हें चुनाव की तैयारी करवा रहा था, लेकिन अब उसने दो लाख रुपए लेकर और पार्टी के उच्च कैडर से कहकर दूसरे व्यक्ति को टिकट दिलवा दिया। विजय सिंह हीरा ने कहा कि वह चंडीगढ़ में काम करते थे, लेकिन चुनावों के लिए पिछले दो सालों से अमृतसर में बैठे हैं और काम कर रहे हैं। लेकिन अब दूसरी पार्टी से आने वालों को सीट दे दी गई है। इस संबंध में बीजेपी के जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू को भी फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here