Home Entertainment Rajinikanth Birthday: 74 साल के हुए Superstar Rajinikanth, बधाइयों का लगा तांता

Rajinikanth Birthday: 74 साल के हुए Superstar Rajinikanth, बधाइयों का लगा तांता

0
Rajinikanth Birthday: 74 साल के हुए Superstar Rajinikanth, बधाइयों का लगा तांता

चेन्नई। तमिल अभिनेता व भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रजनीकांत 74 वर्ष के हो गए। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, “मेरे अजीज दोस्त और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिन्होंने सीमाओं को पार कर अपने अभिनय और शैली से छह से साठ साल तक के सभी लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है!”

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “आप हमेशा खुश रहें और फिल्म उद्योग में अपनी निरंतर सफलताओं से लोगों का मनोरंजन करते रहें।” पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ए के पलानीस्वामी ने भी सोशल मंच ‘एक्स’ के जरिए अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त और अभिनेता राजनीकांत को जन्मदिन की बधाई जिनके अद्वितीय अभिनय कौशल के कारण विश्वभर में उनके प्रशंसक हैं और जिनके आस-पास रहना हमेशा खुशी प्रदान करता है।” पलानीस्वामी ने कहा, “मेरे प्रिय मित्र श्री रजनीकांत जो फिल्म उद्योग में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में हैं, उन्हें मैं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे और सालों तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहेंगे l”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here