Home Punjab>Amritsar Punjab News : ग्रंथी की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Punjab News : ग्रंथी की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News : ग्रंथी की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर : पुलिस ने ग्रंथी की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना व्यास की पुलिस ने ग्रंथी रमनदीप सिंह की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिब सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी पत्नी के साथ कई बरसों से ग्रंथी रमनदीप का प्रेम संबंध चल रहा था।

आरोपी ने बताया कि रमनदीप को पहले भी ऐसा करने से रोका था, लेकिन वह नहीं माना। इसी रंजीश के चलते उसने दातर से हमला करके रमनदीप की हत्या कर दी। एसएचओ गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हत्या करने के बाद गांव में ही छिपा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here