Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: निवासियों की मांग हुई पूरी, संजीव अरोड़ा ने इस पुल का किया उद्घाटन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: निवासियों की मांग हुई पूरी, संजीव अरोड़ा ने इस पुल का किया उद्घाटन

Mahabir
Last updated: October 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने आज सिद्धवां नहर (Sidhwan Canal) पर एक पुल का उद्घाटन किया।

Contents
  • पुल का आज उद्घाटन किया
  • 4 पुल दाएं और बाएं दोनों ओर बनाए जा रहे
  • राजमार्ग मंत्री से मुलाकात की
  • “लेट्स क्लीन लुधियाना फाउंटेन” अभियान शुरू किया
  • लक्ष्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
Sanjeev Arora inaugurated a bridge over the Sidhwan Canal
Sanjeev Arora inaugurated a bridge over the Sidhwan Canal

 

पुल का आज उद्घाटन किया

यह पुल सिद्धवां नहर (Sidhwan Canal) पर दक्षिणी शहर की ओर बनाए जा रहे चार पुलों में से एक है। उनके साथ मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू, उपायुक्त हिमांशु जैन, तथा स्थानीय निवासी मृदुला जैन, राधिका जैत्वानी, गगन खन्ना आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुल का उद्घाटन करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सिद्धवां नहर पर बनाए जा रहे चार पुलों में से पहले पुल का आज उद्घाटन किया गया है जबकि दूसरे पुल का उद्घाटन अगले 10 दिनों में कर दिया जाएगा और शेष दो पुल की शुरूआत अगले दो महीनों में हो जाएंगी।

4 पुल दाएं और बाएं दोनों ओर बनाए जा रहे

सिद्धवां नहर पर एफ-2 रेसवे पुल और बाड़ेवाल पुल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर 16 करोड़ रुपये की लागत से चारों पुल दाएं और बाएं दोनों ओर बनाए जा रहे हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि इन चारों पुलों के पूर्ण हो जाने से यातायात सुचारू होगा और भीड़भाड़ में काफी कमी आएगी, विशेष रूप से लुधियाना के दक्षिणी शहरी क्षेत्र में।

उन्होंने कहा कि पहले इलाके के लोगों को आवागमन के दौरान भारी जाम का सामना करना पड़ता था क्योंकि मौजूदा पुल इस सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक को संभालने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने पुलों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के लिए एनएचएआई की सराहना भी की।

FASTag Pass: फास्टैग को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
Nitin Gadkari

राजमार्ग मंत्री से मुलाकात की

श्री अरोड़ा ने बताया कि 2022 में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से मुलाकात की थी। तब से उन्होंने मंत्रालय के सचिव और NHAI के चेयरपर्सनों के साथ कई बैठकें की हैं और NHAI एवं अन्य आधारभूत परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को लगातार मंत्रालय के समक्ष उठाया है।

मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया कि उन्होंने चार पुलों में से एक को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा की समाज सेवा के प्रति समर्पण भावना के कारण ही ये चारों पुल बने हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धवां नहर के आसपास कई आवासीय क्षेत्र विकसित हो चुके हैं और ये चार पुल इस सड़क पर जाम की समस्या से बड़ी राहत देंगे।

“लेट्स क्लीन लुधियाना फाउंटेन” अभियान शुरू किया

राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू, जो इस क्षेत्र के निवासी भी हैं, ने भी मंत्री अरोड़ा का आभार जताया और कहा कि अब स्थानीय निवासियों के लिए यातायात में कोई रुकावट नहीं रहेगी।

सिंगोरा क्षेत्र की निवासी मृदुला जैन ने भी कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का धन्यवाद किया और कहा कि लगभग दस वर्ष पहले उन्होंने ऐसी सुहृद सोच वाले कुछ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “लेट्स क्लीन लुधियाना फाउंटेन” अभियान शुरू किया था, जिसके अंतर्गत सिद्धवां नहर पर पुलों की सफाई और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया था। उन्होंने इलाके की आवाजाही की समस्या के स्थायी समाधान के लिये कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया।

AAP Sanjeev Arora
AAP Sanjeev Arora

लक्ष्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

संयुक्त पुलिस कमिश्नर रुपिंदर ने मंत्री अरोड़ा को यह भी बताया कि इन पुलों के निर्माण से ट्रैफिक नियंत्रण में काफी सुधार होगा। अंत में, संजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर प्रोजैक्ट डायरैक्टर (एनएचएआइ) प्रियंका मीणा, काउंसलर कपिल कुमार सोनू, आप नेता बिट्टू भुल्लर, सत्विंदर सिंह जवद्दी, नवदीप नवी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: सीमा पार नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 2 व्यक्ति हेरोइन और 5 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक जनसमर्पित की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.