Home Entertainment Pushpa 2 के अभिनेता Allu Arjun को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pushpa 2 के अभिनेता Allu Arjun को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Pushpa 2 के अभिनेता Allu Arjun को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबादः संध्या थिएटर मामले में ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए हैं।

पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी। अर्जुन को शुक्रवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने हिरासत में लिया, जहां मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज करते समय, हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अक्षांश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था।

“मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बीएनएस सेक्शन 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3(5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here