Home Business ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process

ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process

0
ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process

बिजनेसः कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन जल्द ही EPFO 3.0 ला सकता है। अगले साल 2025 में PF Account Holders को खास सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिसके तहत यूजर्स अपने पीएफ खाते में जमा रकम को एटीएम (ATM) मशीन के जरिए निकाल सकेंगे। ये निकासी एक स्पेशल कार्ड के जरिए होगी, जो बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री इस पर काम कर रही है।

अभी तक ईपीएफओ से पैसों की निकासी के नियमों पर गौर करें, तो नौकरी में रहते हुए आपको पीएफ फंड को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालने की अनुमति नहीं है। अगर आप कम से कम एक महीने से बेरोजगार हैं, तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं। दो महीने की बेरोजगारी के बाद, आप पूरी राशि निकालने के पात्र हैं, लेकिन नई सर्विस के जरिए पीएफ निकासी का प्रोसेस बेहद ही आसान हो जाएगा।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2025 से EPFO के ग्राहक अपने भविष्य निधि (PF) की बचत को सीधे ATM से निकाल सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल IT 2.1 अपग्रेड के लाइव होने के बाद EPFO ​​का IT इंफ्रास्ट्रक्चर बैंकिंग सिस्टम के बराबर हो जाएगा। इससे दावेदार, लाभार्थी और बीमित व्यक्ति न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने PF फंड तक पहुंच सकेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक ये पीएफ विड्रॉल कार्ड, बैंकों द्वारा जारी किए जाने वाले डेबिट कार्ड की तरह ही होगा। पीएफ विड्रॉल कार्ड की मदद से ईपीएफओ मेंबर्स एटीएम में जाकर अपने पीएफ खाते में जमा पैसों का निकाल सकेंगे। पीएफ खाते से पैसा निकालने की एक लिमिट होगी। ईपीएफओ मेंबर्स एक बार में अपने खाते में जमा अधिकतम 50 प्रतिशत अमाउंट ही निकाल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here