Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: I Love Mohammad: आई लव मोहम्मद विवाद- जालंधर के मुस्लिम संगठनों का बड़ा ऐलान, 8 अक्टूबर को होगी रैली
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

I Love Mohammad: आई लव मोहम्मद विवाद- जालंधर के मुस्लिम संगठनों का बड़ा ऐलान, 8 अक्टूबर को होगी रैली

Mahabir
Last updated: October 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। I Love Mohammad Row Jalandhar Muslim Leaders: जालंधर में आई लव मोहम्मद और जय श्रीराम के नारे का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हिन्दू संगठनों की चेतावनी के बीच मुस्लिम संगठनों ने भी बड़ा ऐलान किया है। मुस्लिम संगठन अब 8 अक्टूबर को विरोध जताने का ऐलान किया है। उधर, महिला पार्षद ने एक पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास निकाली है।

Contents
  • 8 अक्टूबर को बनाएंगे रणनीति
  • भाजपा के दबाव में पुलिस
  • आपसी भाईचारे के बीच फूट डालने की कोशिश
  • पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास
  • यह है वह वीडियो, जिसके बाद विवाद बढ़ा, देखें

पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर हुए हंगामे के बाद अब मुस्लिम पक्ष ने 8 अक्टूबर को विरोध जताने का ऐलान किया है। एडवोकेट नईम खान और आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद शबनम दुग्गल के पति अयूब खान ने कहा है कि भाजपा के दबाव में पुलिस एफआईआर कर रही है।

जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज
जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज

8 अक्टूबर को बनाएंगे रणनीति

अयूब खान और नईम खान ने कहा है कि यह विरोध आज ही करना था, लेकिन शहर में 2 दिन 6 और 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा है। इसलिए अब 8 अक्टूबर को 12 बजे वे विरोध जताने के लिए मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम समाज के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम समाज की शांतिपूर्वक रैली के दौरान योगेश मैनी नामक व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की कोशिश की। उसने मुस्लिम समाज को उकसाने के लिए जानबूझकर रैली में जय श्रीराम के नारे लगाए।

भाजपा के दबाव में पुलिस

अयूब खान और नईम खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा के दबाव में आकर अब तक मुख्य आरोपी पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिससे मुस्लिम समाज के साथ सभी धर्म के लोगों में भारी रोष है।

मुस्लिम संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और AAP नेता व वार्ड 41 के पार्षद पति अयूब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इसके विरोध में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की संयुक्त मीटिंग 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे श्री गुरु रविदास चौक पर बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

आपसी भाईचारे के बीच फूट डालने की कोशिश

अयूब खान ने कहा कि भाजपा पंजाब में आपसी भाईचारे के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है, जो अब सबके सामने आ चुकी है। उन्होंने मांग की कि योगेश मैनी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और पता लगाया जाए कि उसे किसने साजिश के तहत भेजा था।

जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज
जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज

वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला प्रधान मजहर आलम ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने भाजपा समर्थित लोगों ने शांति भंग करने की कोशिश की, लेकिन इसके विपरीत कार्रवाई मुस्लिम समाज के लोगों पर की गई, जो निंदनीय है।

पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास

वही, आम आदमी पार्टी की पार्षद शबनम ने एक पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास निकाली। महिला पार्षद ने कहा कि यह नही नेता है, जिसका कोई कोई दीन ईमान नहीं है। कभी हमारे साथ ईद की नमाज में शिरकत करता था, आज खुद को बड़ा पाक साफ बता रहा है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि उक्त पूर्व विधायक ने ही साजिश न रची हो, जिससे शहर का माहौल खराब हो।

यह है वह वीडियो, जिसके बाद विवाद बढ़ा, देखें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड से 51 लोगों की मौत, कई लापता, 17 जिलों में रेड अलर्ट
Next Article Transfer Posting News: सरकार ने PPS अफसरों के किए तबादले, कई जिले के पुलिस अफसर बदले गए, देखें Transfer List
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.