Home Punjab>Patiala किसानों का जत्था हुआ रवाना, प्रशासन ने छोड़ी पानी की बौछारे और आंसू गैस के गोले, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

किसानों का जत्था हुआ रवाना, प्रशासन ने छोड़ी पानी की बौछारे और आंसू गैस के गोले, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

0
किसानों का जत्था हुआ रवाना, प्रशासन ने छोड़ी पानी की बौछारे और आंसू गैस के गोले, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

पटियालाः शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच के लिए 101 किसानों का जत्था पैदल रवाना हो गया है। वहीं दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर आज एक बार फिर से हरियाणा प्रशासन द्वारा पानी की बौछारे की गई और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। किसानों के दिल्ली कूच से पहले अंबाला में 17 दिंसबर तक इटरनेट बंद कर दिया गया है। किसानों ने कहा कि आज उन्हें दिल्ली कूच करने से कोई नहीं रोक सकता है।

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसानों को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का हवाला देते हुए अस्थायी रूप से अपना विरोध प्रदर्शन रोक देना चाहिए। अनिल विज ने कहा कि शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए कुछ समय मांगा है और सुझाव दिया है कि किसान अपना विरोध प्रदर्शन रोकने पर विचार करें।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर किसानों का विरोध मार्च फिर से शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही हरियाणा सरकार ने ‘सार्वजनिक शांति’ बनाए रखने के लिए अंबाला जिले के 12 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस भेजने की सेवाओं को निलंबित कर दिया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निलंबन 17 दिसंबर तक लागू रहेगा। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं। वे केंद्र पर अपने मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत करने का भी दबाव बना रहे हैं।

हरियाणा की सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने 6 से 9 दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, एक साथ कई एसएमएस भेजने की सेवाएं निलंबित कर दी थीं। शनिवार को जारी एक नए आदेश में मिश्रा ने कहा, ‘‘मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं वॉइस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश देती हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here