Home Punjab>Amritsar Amritsar Court ने नारायण सिंह चौड़ा की इतने दिन बढ़ाई रिमांड की सीमा, देखें वीडियो

Amritsar Court ने नारायण सिंह चौड़ा की इतने दिन बढ़ाई रिमांड की सीमा, देखें वीडियो

0
Amritsar Court ने नारायण सिंह चौड़ा की इतने दिन बढ़ाई रिमांड की सीमा, देखें वीडियो

अमृतसर। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिह बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को आज अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 2 दिन का अतिरिक्त रिमांड मिला है। जिसके बाद पुलिस नारायण सिंह चौड़ा को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश करेगी।

वहीं, इस दौरान वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से हमें 2 दिसंबर और 4 दिसंबर की सीसीटीवी फुटेज नहीं दी गई है, हमने फिर से अपील की है कि हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई जाए। इसमें नारायण सिंह चौड़ा की कोई भूमिका नहीं है। इसके बाद कहा कि जो पिस्तौल चौड़ा की थी, उसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। मामले में एक अन्य व्यक्ति धर्म सिंह को नामजद किया गया है।

अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिसके चलते कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हमें शिरोमणि कमेटी से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली, जिसके आधार पर उन्होंने माननीय अदालत से पांच दिन का रिमांड मांगा, जिसके बाद अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया। अब चौड़ा की सोमवार को दोबारा पेशी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here