Home Punjab Punjab News : मौसम विभाग ने 21 जिलों में Alert किया जारी

Punjab News : मौसम विभाग ने 21 जिलों में Alert किया जारी

0
Punjab News : मौसम विभाग ने 21 जिलों में Alert किया जारी

चंडीगढ़ : पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान सामान्य बना हुआ है। पंजाब के 21 जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, आसास नगर और मलेरकोटला में यह अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से पंजाब-चंडीगढ़ में ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के मैदानी इलाकों में पंजाब का आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 दिसंबर से फिर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ।

 मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और इससे सटे इलाकों पर रहेगा। यहां हल्की, मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अगर इस दौरान अच्छी बर्फबारी होती है तो पंजाब में तापमान में और गिरावट आएगी। इसका मुख्य कारण इन दिनों पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही हवाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here