Home National Xylo Car और Truck की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत 7 घायल

Xylo Car और Truck की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत 7 घायल

0
Xylo Car और Truck की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत 7 घायल

छत्तीसगढ़ः सुबह-सुबह जायलो (SUV) और एक ट्रक में टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर सोमवार सुबह हुआ।

मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी अशोक जोशी के मुताबिक घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। जानकारी के मुताबिक जायलो (SUV) में 13 लोग बैठे थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। वह डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। 7 घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here