Home National परिवार के साथ सो रहा था बच्चा, किडनैपर लेकर हुआ फरार

परिवार के साथ सो रहा था बच्चा, किडनैपर लेकर हुआ फरार

0
परिवार के साथ सो रहा था बच्चा,  किडनैपर लेकर हुआ फरार

नई दिल्ली : घर में सो रहे बच्चे को किडनैप करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जयपुर में एक 14 महीने के बच्चे का उसका घर से ही किडनैप कर लिया गया। बच्चे की पहचान अभिनव निवासी खोह नागोरियान के गंगा सागर कॉलोनी के तौर पर हुई है। घटना शहर के खोह नागोरियान थाना इलाके में रात 12:45 बजे का है। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें ​किडनैपर बच्चे को गोद में उठाकर भागते हुए नजर आ रहा है। इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अभिनव के अपहरण की जानकारी मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना को लेकर परिवार से बात की गई। अभिनव की मां ने घटना संबंधी पुलिस को जानकारी दी। इस पर टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। पीड़ित मां की ओर से दी गई शिकायत और प्रारंभिक तौर पर मिले इनपुट के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here