मोहालीः बीबी जगीर कौर को अपशब्द कहे जाने के बाद सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी पंजाब राज्य महिला आयोग के सामने पेश हुए। जहां उन्होंने अपना माफी नामा महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल को सौंपा।
बता दें कि पिछले दिनी एक आडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह महिला के प्रति गलत शब्दवाली का इस्तेमाल कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस मामले में माफी भी मांगी थी। जिस पर संज्ञान लेते पंजाब महिला राज्य आयोग ने उन्हें दफ्तर पेश होने को कहा था, जिसके बाद धामी आज यहां पहुंचे। वहीं चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि धामी की ओऱ से अपना माफी नामा सौंपा गया है। उनके माफी नामे को पढ़ने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।