Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

0

बटालाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आ रही है। वहीं देर रात बटाला के अधीन आते कस्बा घुमान में पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि साजनप्रीत सिंह नामक नौजवान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दुकान पर बैठे जश्नप्रीत पर गोलियां चला दीं। घटना के दौरान जश्नप्रीत ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि गोली जश्नप्रीत के नहीं लगी, लेकिन सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी पर गोली लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया।

इस मौके पर दुकान के मालिक और जश्नप्रीत के चाचा गुरजीत सिंह पंचायती सदस्य ने कहा कि वह किसी काम में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे जश्नप्रीत को दुकान पर बैठा रखा था। जहां साजनप्रीत तुरंत दुकान पर आया और जश्नप्रीत से झगड़ने लगा। जिसके बाद जश्नप्रीत दुकान से बाहर भाग गया, लेकिन साजनप्रीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जश्नप्रीत पर गोलियां चला दी।

एक गोली सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी पर लग गई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जश्नप्रीत और साजनप्रीत के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन विवाद सुलझ गया था। इस संबंधित पुलिस स्टेशन घुमान के SHO ने घटना के बारे में कहा कि साजनप्रीत को 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। साजन से रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि साजन पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और साजनप्रीत का लाइसेंस रद्द करने के लिए भी पत्र भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here