Home Punjab>Patiala Punjab News : दर्दनाक हादसे में 3 भाइयों की मौके पर ही मौत, जाने मामला

Punjab News : दर्दनाक हादसे में 3 भाइयों की मौके पर ही मौत, जाने मामला

0
Punjab News : दर्दनाक हादसे में 3 भाइयों की मौके पर ही मौत, जाने मामला

पटियाला : जिले में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 3 भाइयों की एक साथ मौत हो गई, जिसके बाद हर तरफ बवाल मच गया। मृतकों की पहचान राहुल (20), गुरविंदर (16), विकास  (16) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों भाई आपस में ताया-चाचा के लड़के है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर 4 युवक सवार होकर मुरादमाजरा से देवीगढ़ की तरफ आ रहे थे।  इस दौरान उनका मोटरसाइकिल खड्डे में जा घुसा, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा दोस्त घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवारों सहित इलाके में मातम छा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here