बिजनेसः हफ्ते के दूसरे दिन भी कारोबार निगेटिव रहा। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 500 अंक तक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है। निफ्टी भी करीब 100 अंक नीचे 24,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 16 में तेजी और एक में कोई चेंज नहीं है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी और मीडिया में 1.08% और 1.24% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी बैंक में गिरावट है।