Home National Bus और Truck के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

Bus और Truck के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

0
Bus और Truck के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

गुजरातः मंगलवार सुबह एक निजी बस और डंपर ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। हादसा गुजरात के भावनगर जिले में हुआ है। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 बजे त्रपज गांव के पास हुआ, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी।

बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here