Home Punjab>Jalandhar Jalandhar सहित Punjab भर में आज ट्रेनें रोकेंगे किसान, डल्लेवाल को अटैक आने का बड़ा खतरा

Jalandhar सहित Punjab भर में आज ट्रेनें रोकेंगे किसान, डल्लेवाल को अटैक आने का बड़ा खतरा

0
Jalandhar सहित Punjab भर में आज ट्रेनें रोकेंगे किसान, डल्लेवाल को अटैक आने का बड़ा खतरा
जालंधर, ENS: पंजाब में शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी। इस दौरान किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है। उन्हें साइलेंट अटैक आने का खतरा बढ़ गया है। किसानों द्वारा अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर जिला में सबसे ज्यादा जगहों पर किसान ट्रैक जाम करेंगे। रेल रोको आंदोलन का ऐलान 14 दिसंबर को किसान नेता सरवण पंधेर ने किया था। इस दौरान किसानों ने रेलवे ट्रैक रोकने का शेड्यूल भी जारी किया है।
  • जिला जालंधर: लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां
  • जिला मोगा: जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन
  • जिला फरीदकोट: फरीदकोट स्टेशन
  • जिला गुरदासपुर: प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म
  • जिला पठानकोट: परमानंद प्लेटफॉर्म
  • जिला होशियारपुर: टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला, माहिलपुर, भंगाला
  • जिला फिरोज़पुर: मखू, मलां वाला, तलवंडी भाई, बस्ती टैंकां वाली, जगराओं
  • जिला लुधियाना: साहनेवाल
  • जिला पटियाला: रेलवे स्टेशन पटियाला, शंभू स्टेशन, धथलान रेलवे स्टेशन
  • जिला मोहाली: फेस 11 रेलवे स्टेशन और गांव सरसीनी रेलवे फाटक
  • जिला संगरूर: सुनाम और लहरां
  • जिला मलैरकोटला: अहमदगढ़
  • जिला मानसा: मानसा मेन, बरेटा
  • जिला रूपनगर: रेलवे स्टेशन रूपनगर
  • जिला अमृतसर: देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, काठू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे
  • जिला फाजिल्का: रेलवे स्टेशन
  • जिला तरनतारन: पट्टी, खेमकरण, रेलवे स्टेशन तरनतारन
  • जिला नवांशहर: बहराम
  • जिला बठिंडा: रामपुरा
  • जिला कपूरथला: हमीरा, सुल्तानपुर, लोदी और फगवाड़ा
  • जिला मुक्तसर: मलोट
वहीं खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरणव्रत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में होगी। इसमें डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान हो सकता है। इसके बाद शाम 7 बजे गवर्नर से मिलने का प्रोग्राम है। हालांकि पहले यह मीटिंग 24 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मीटिंग का समय बदला गया है। दूसरी तरफ हाई पावर कमेटी ने किसानों को आज ही पंचकूला में मीटिंग के लिए बुलाया, लेकिन किसानों ने कमेटी को पत्र लिखकर मीटिंग में आने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह केवल केंद्र सरकार से ही मीटिंग करेंगे। आज डल्लेवाल के मर‌णव्रत का 23वां दिन है। बिगड़ती सेहत के चलते मंगलवार को वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए। डॉक्टरों के मुताबिक डल्लेवाल के लीवर व किडनी पर असर पड़ रहा है। उनकी नजर में भी फर्क पड़ गया। चेहरे का रंग पीला पड़ गया। डॉक्टरों का कहना है कि वह कुछ नहीं खा रहे हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here