Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कंपकंपाती ठंड से शून्य पर पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab News: कंपकंपाती ठंड से शून्य पर पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
Punjab News: कंपकंपाती ठंड से शून्य पर पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लुधियानाः पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज (बुधवार) 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। दरअसल, बर्फीली हवाओं से पंजाब ठिठुरने लगा है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड रही। इसमें फरीदकोट में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य पर आ गया। सीजन में पहली बार किसी जिले में न्यूनतम तापमान इतना नीचे आ गया है।

वहीं, फाजिल्का में तापमान 0.9 डिग्री व पठानकोट में 1.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर, फिरोजपुर, मोगा में तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना, पटियाला, बरनाला और रूपनगर में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ दिन का तापमान ज्यादातर जिलों में 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। यह तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। आज पंजाब के कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है।

जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए येलो अलर्ट है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर से अतिशीतलहर की स्थिति रह सकती है। इससे कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस में आ सकता है। विभाग के अनुसार 23 दिसंबर तक पंजाब में शीतलहर जारी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। विभाग के अनुसार 20 दिसंबर से दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here