Home Punjab>Ludhiana Punjab News: धरने पर बैठे किसान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत

Punjab News: धरने पर बैठे किसान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत

0
Punjab News: धरने पर बैठे किसान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत

लुधियानाः शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 14 दिसंबर को कर्जे से परेशान किसान ने बॉर्डर पर जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिसके बाद अन्य किसानों की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता की डॉक्टरी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय रंणजोध सिंह निवासी गांव रतनहेड़ी, खन्ना के रूप में हुई है। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की बात न सुनने से वे बेहद दुखी हैं। जब किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे थे, इसी बीच युवा किसान ने सल्फास निगल लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here