Home National Jewellery Shop में बड़ी लूट, 7 करोड़ की चोरी कर आरोपी हुए फरार

Jewellery Shop में बड़ी लूट, 7 करोड़ की चोरी कर आरोपी हुए फरार

0
Jewellery Shop में बड़ी लूट, 7 करोड़ की चोरी कर आरोपी हुए फरार

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ज्वैलरी शॉप से बड़ी लूट की घटना हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चोरी देर रात 1.30 से 4 बजे के बीच ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकान में हुई। उन्होंने बताया कि दो चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में घुसकर लगभग 7 करोड़ रुपये की कीमत के 6.5 किलोग्राम सोने के जेवरात चुरा कर फरार हो गए।

चोरों ने पहले दुकान की पहली मंजिल की ओर जाने वाली सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर दुकान का शटर खोला। उन्होंने कहा कि स्टोर के भीतर पारंपरिक सुरक्षा उपायों की कमी थी। एक अधिकारी ने कहा कि स्टैंडर्ड सेक्योरिटी के बावजूद जहां जौहरी रात भर तिजोरियों में महंगे जेवरातों को सुरक्षित रखते हैं, वहीं इस दुकान में कीमती सामान खुले तौर पर डिस्प्ले में छोड़ दिया जाता था, जिससे चोरों के लिए कम समय में डकैती को पूरा करना आसान हो गया।

अधिकारी ने कहा सुरक्षा में इस असामान्य चूक ने लुटेरों को तेजी से चोरी करने में मदद की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरों का पता लगाने और सोने को बरामद करने के लिए अलग अलग टीमें तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं, स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here