Home Punjab>Fazilka Punjab News : मामूली बात को लेकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

Punjab News : मामूली बात को लेकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

0
Punjab News : मामूली बात को लेकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

फाजिल्का : दो पक्षों में मामूली बात को झगड़ा हो गया। मामला जिले के नया सलेमशाह गांव का है। जिले में घर के सामने पड़ी लकड़ी को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। इस विवाद में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पड़ोसियों के घर के सामने लकड़ी पड़ी थी। जिन्हें हटाने के कहने पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरे पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।

मारपीट में घायल हुई महिला रेशमा ने बताया कि उसके देवर ने पेड़ कटवाए थे। जिसे पड़ोसियों द्वारा घर के बाहर से लकड़ी को हटाने की मांग की जा रही थी, उसके दोनों देवर दिव्यांग है। इसलिए लड़की को हटाने में समय लग गया। तभी उक्त लोग उनके लड़के से झगड़ा करने लगे, वह उन्हें रोकने गई तो उन्होंने कुल्हाड़ी से उसके परिवार हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए।

जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप। जबकि दूसरे पक्ष के घायल व्यक्ति श्याम सिंह का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा किक्कर का पेड़ सड़क के बीचों बीच रखा हुआ था। जिसे हटाने का बोलने पर उनके साथ झगड़ा किया गया और मारपीट की गई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here