Home Punjab>Sangrur Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने 2 पूर्व प्रधान सहित अन्य नेता को किया पार्टी से बर्खास्त

Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने 2 पूर्व प्रधान सहित अन्य नेता को किया पार्टी से बर्खास्त

0
Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने 2 पूर्व प्रधान सहित अन्य नेता को किया पार्टी से बर्खास्त

संगरूरः चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा गैर विरोधी गतिविधियों के चलते नेताओं पर एक्शन लिया जा रहा है। हाल ही में जालंधर में पूर्व मंत्री चूनी भगत लाल सहित 11 नेताओं पर भाजपा ने एक्शन लिया था। वहीं अब संगरू के दिड़बा में कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने पत्र जारी करते हुए नगर पंचायत के 2 पूर्व अध्यक्ष और एक पूर्व एमसी को 5 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग की ओर से पूर्व अध्यक्ष बिट्टू खान, पूर्व अध्यक्ष जग्गा दास और पूर्व एमसीसुखविंदर कौर पत्नी परगट सिंह पार्टी के गतिविरोधी काम कर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से उन्हें 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि नगर पंचायत दिड़बा के कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here