Home Haryana इस इलाके में सक्रिय हुआ लूट गिरोह, अलग तरीके से दे रहे वारदात को अंजाम

इस इलाके में सक्रिय हुआ लूट गिरोह, अलग तरीके से दे रहे वारदात को अंजाम

0
इस इलाके में सक्रिय हुआ लूट गिरोह, अलग तरीके से दे रहे वारदात को अंजाम

सोनीपतः यहां चोरी और लूटपाट की घटना सर्दियों के शुरू होते ही तेजी से बढ़ गई हैं। गुंडा तत्व धुंध की आड़ में विभिन्न वारदातों को अंजाम देते हैं और भोले-भाले लोगों की मेहनत की कमाई को लूट कर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है जहां ओल्ड डीसी रोड स्थित मसद मोहल्ला के पास एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर नकदी जमा कर रहे रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार से नकदी छीन ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कच्चे क्वार्टर मार्केट में बलदेव ठक्कर रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। दुकान में बलदेव ठक्कर व उनके बेटे गौरव बैठते हैं। जब वह रात को दुकान बंद करने के बाद दिनभर की सेल के 52 हजार रुपये ओल्ड डीसी रोड पर स्थित एटीएम बूथ पर जमा कराने गए थे। तभी बाहर से एक युवक अंदर आया और आंखों में मिर्च पाउडर मशीन पर रखी नकदी उठा ली।

उसने गौरव के हाथ में पकड़ी नकदी छीनने की कोशिश की, लेकिन गौरव ने नहीं दी। उसके बाद वह भाग गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here