Home Punjab>Phagwara Phagwara News: Aakash Hospital पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

Phagwara News: Aakash Hospital पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

0
Phagwara News: Aakash Hospital पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ा। होशियारपुर रोड पर स्थित आकाश हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी होम के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब नंगल खेड़ा गांव के रहने वाले एक परिवार ने एक महिला की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। परिवार ने महिला का शव अस्पताल के सामने रखकर डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।


पुलिस की मौके पर पहुंची टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने परिवार और अन्य उपस्थित लोगों से मामले की जानकारी ली।

बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी महिला की हालत
मृतक महिला नंगल खेड़ा के निवासी विजय यादव की पत्नी थी। उसे डिलीवरी के लिए आकाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, जिसके दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने उसे तुरंत एंबुलेंस से जालंधर के जोहल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हालांकि, जोहल हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद महिला की मौत हो गई।

डॉक्टर पर परिवार का आरोप
महिला के परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की जान गई। परिजनों ने यह भी बताया कि डॉक्टर खुद एंबुलेंस में महिला के साथ जालंधर गए थे लेकिन वहां छोड़कर वापस आ गए।

मीडिया ने अस्पताल के डाॅक्टर से पक्ष संपर्क करने कोशिश की लेकिन हो नहीं पाई। यदि वे भी मीडिया के सामने पक्ष रखना चाहते हैं तो रख सकते है। तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here